फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की आहट से मुस्तैद हुई पालिका

विज्ञापन
ढालवाला क्षेत्र में फॉगिंग करता पालिकाकर्मी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर पालिका मुनिकीरेती मुस्तैद हो गई है। पालिका क्षेत्र में प्रतिदिन फॉगिंग, ब्लीचिंग और कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं, पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तीर्थनगरी समेत आसपास के क्षेत्रों में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में प्रतिदिन डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इससे बचाव के लिए नगर पालिका मुनिकीरेती ने क्षेत्र में अभियान छेड़ा हुआ है। सड़कों के किनारे, नालियों, पार्कों, सरकारी प्रतिष्ठानों सहित सभी स्कूलों में भी फॉगिंग कराई जा रही है। जलभराव वाली जगहों को खाली करवा कर कीटनाशक दवाई का स्प्रे कर ब्लीचिंग डाली जा रही है। पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने लोगों ने सफाई रखने की अपील की है, जिससे क्षेत्र में डेंगू का लार्वा न पनप सके। उन्होंने बताया कि पालिका क्षेत्र वासियों को घरों के लिए कीटनाशक दवाई और ब्लीचिंग पाउडर दिया जा रहा है, जिससे लोग घरों को साफ रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें