फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नीलकंठ में 35.45 करोड़ से बन रही बहुमंजिला पार्किंग

Mon, 28 Sep 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- 526 कार होंगी पार्क, साथ में अस्पताल और मीटिंग हॉल भी बनेगा
विज्ञापन

यमकेश्वर। नीलकंठ में 35.45 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। उत्तराखंड पेयजल निगम, निर्माण इकाई पौड़ी की ओर से बनाए जा रहे इस प्रोजेक्ट का काम 6 अगस्त 2026 को शुरू हुआ और 5 फरवरी 2028 तक पूरा किया जाना है।

पार्किंग को दो ब्लॉक में बनाया जा रहा है। ब्लॉक-ए में चार मंजिला पार्किंग होगी, जिसमें 526 वाहन—306 कार और 220 दोपहिया—पार्क किए जा सकेंगे। ब्लॉक-बी में पार्किंग के साथ सुविधा केंद्र बनेगा। इसके दूसरे फ्लोर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए चार कमरे होंगे, जिनमें डॉक्टर का एक कमरा, मरीजों के विश्राम के लिए दो कमरे और एक स्टोर होगा। इससे यात्रा के दौरान बीमार होने वाले श्रद्धालुओं को मौके पर प्राथमिक उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन


ब्लॉक-बी की तीसरी मंजिल पर बहुउद्देशीय मीटिंग हॉल बनाया जाएगा, जहां कुंभ मेला, नीलकंठ यात्रा की तैयारियों और अन्य प्रशासनिक बैठकों का आयोजन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

-
कोट-
नीलकंठ में पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है, मानकों के अनुसार गुणवत्ता के साथ कार्य करवाया जा रहा है। प्रदीप सिंह, सहायक अभियंता, उत्तराखंड पेयजल निगम निर्माण इकाई पौड़ी
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें