फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मिस्टर उत्तराखंड, ऋषिकेश और हिमालय के लिए रही कांटे की टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
Iऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिताI
विज्ञापन




देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन की ओर से मिस्टर ऋषिकेश, मिस्टर उत्तराखंड और मिस्टर हिमालय चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मिस्टर ऋषिकेश, मिस्टर उत्तराखंड और मिस्टर हिमालय के लिए प्रतिभागी कड़ी प्रतिस्पर्धा रही।
विज्ञापन


रविवार को संस्था के पूर्व अध्यक्ष अजय गर्ग, दुष्यंत शेट्टी और शैलेंद्र बिष्ट ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप कोहली ने कहा कि प्रतिदिन कम से कम एक घंटा निकालकर शरीर को स्वस्थ बनाने पर ध्यान देना चाहिए। संचालन महामंत्री विवेक तिवारी ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में मिस्टर हिमालय, उत्तराखंड और मिस्टर ऋषिकेश प्रतियोगिता हुई। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच देर शाम तक मिस्टर ऋषिकेश, मिस्टर उत्तराखंड और मिस्टर हिमालय प्रतियोगिता चलती रहीं। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम देर रात घोषित होंगे। इस मौके पर राकेश कुमार, रवि नेगी, नीरज शर्मा, साकेत बिजल्वाण, अभिषेक रावत, राज वर्मा, नीरज चौहान, संजीव चौहान, कपिल गुप्ता, प्रतीक कालिया, रंजन अंथवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें