फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 77 पर्यटकों ने मोतीचूर रेंज में किए वन्यजीवों के दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
I20 वाहनों से मोतीचूर रेंज में पर्यटकों ने सफारी की, वन्यजीव देखकर हुए गदगदI
विज्ञापन




राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर रेंज के पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। पहले दिन 77 पर्यटकों ने वन्यजीवों के दीदार किए। यह पर्यटक 20 वाहनों से ट्रैक पर गए। वहीं, पार्क प्रशासन की ओर से पर्यटकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है।



बुधवार को सुबह नौ बजे पूजा अर्चना के बाद पार्क के वार्डन प्रशांत हिंदवाण और एक छात्रा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर पार्क का गेट खोला। सबसे पहले तीन जिप्सियों से 18 पर्यटक पार्क के अंदर गए। दिनभर में 20 वाहनों से 77 लोगों ने वन्यजीवों का दीदार किया। इन पर्यटकों दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के पर्यटक थे। ट्रैकिंग के दौरान पर्यटकों को घुरल, चीतल, सांभर, बारहसिंगा, जंगली मुर्गे, जंगली सुअर, चिड़ियों के दीदार हुए।
विज्ञापन


मोतीचूर रेंज का ट्रैक कुल 22 किलोमीटर लंबा है। ट्रैक के बीच में बनी कोयलपुरा, दादरा बीट, पनियाला बीट वन चौकियों में वायरलेस सेट से वनकर्मियों तैनात किया गया है। जंगल सफारी के दौरान यदि ट्रैक पर हाथियों का झुंड आता है तो वनकर्मी उन्हें हटाने का काम करेंगे। पार्क में इस बार रोटेशन प्रणाली के तहत जंगल सफारी का संचालन किया जा रहा है। मोतीचूर रेंज में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से तीन बाघों को लाया गया है। लेकिन पहले दिन बाघों के दीदार नहीं हुए। हर साल बरसात शुरू होने पर 15 जून को पार्क के गेट बंद किए जाते हैं। पार्क प्रशासन ने 15 हजार 800 रुपये का राजस्व वसूला।
विज्ञापन




I
I

Iमोतीचूर रेंज के गेट पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। पहले दिन 77 पर्यटकों ने वन्यजीवों का दीदार किया। इस बार ट्रैक पर टैक्सियों का संचालन रोटेशन के आधार पर किया जा रहा है। पहले दिन 15,800 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। - महेश सेमवाल, रेंजर मोतीचूर रेंजI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें