फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सरकारी अस्पताल में नवजात शिशु को बेचने की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
Iजुलाई माह की है घटना, शिकायत पर चार सदस्यीय जांच कमेटी की गई गठितI
विज्ञापन




सरकारी अस्पताल में नवजात शिशु को बेचने के आरोपों की जांच के लिए समिति गठित हो गई है। ग्राम पंचायत खदरी खड़कमाफ श्यामपुर सदस्य प्रमिला सिंह ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन




मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रदीप कुमार चंदोला ने बताया कि नौ अगस्त को उन्हें एक शिकायती पत्र मिला। जिसमें आरोप लगाया कि सरकारी अस्पताल में 24 जुलाई को जन्मे नवजात शिशु को दो लाख रुपये में सुनियोजित तरीके से बेचा गया। शिशु के माता-पिता को दो लाख दिए गए। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। समिति जांच के लिए 18 नवंबर अपराह्न एक बजे सरकारी अस्पताल के सीएमएस कार्यालय कक्ष में प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों और अभिलेखों को देखेगी। साथ ही शिकायत दर्ज कराने वाली पंचायत सदस्य समेत अन्य व्यक्ति कार्यालय में उपस्थित होकर साक्ष्य दे सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें