फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शिशु का सर्वोत्तम आहार है मां का दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। एम्स के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायवाला में स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा मां के दूध के महत्व को बताने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने शिशु के लिए मां के दूध को सर्वोत्तम आहार बताया। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत एम्स की ओर से विभिन्न जन जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायवाला में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता आयोजित की गई। एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए अमृत समान होता है। डीन एकेडमिक प्रो. जया चतुर्वेदी एवं चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री ने स्तनपान को शिशु का पहला अधिकार बताया। इस मौके पर सामुदायिक चिकित्सा विभाग एम्स की विभागाध्यक्ष प्रो. वर्तिका सक्सेना, पीएचसी रायवाला के चिकित्साधिकारी डाॅ. अमित बहुगुणा, डॉ. तेजा, डॉ. सेवाप्रीत, डॉ. ज्ञानेश्वरी, डॉ. रिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें