फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में की गई मां शैलपुत्री की पूजा

विज्ञापन
नवरात्र में मंदिर में भजन संध्या करते श्रद्धालु। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। दुर्गा के पहले रूप मां शैलपुत्री की घरों में पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मंदिरों और घरों में पूजा पाठ होता रहा। कई मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी थी। कुछ लोगों ने अपने घर में ही चंडी पाठ कराया तो कुछ लोगों ने मंदिर में ही पंडितों से पाठ करवाया।
विज्ञापन

शहर में वीरभद्र मंदिर, चंद्रेश्वर मंदिर, सोमेश्वर मंदिर, शीशम झाड़ी स्थित कात्यानी मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, दुर्गा मंदिर, लक्ष्मी माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। वीरभद्र मंदिर के पुजारी विनीत शर्मा ने बताया कि नवरात्रि में सर्वप्रथम माता का श्रृंगार किया जाता है। उसके बाद गणेश, गौरी की पूजा की जाती है, उसके बाद घट स्थापित किया जाता है। हरियाली बोई जाती है। मां भगवती की पूजा करने के बाद आरती की जाती है। प्रसाद के रूप में कच्चा नारियल का प्रसाद चढ़ाया जाता है। इसके बाद मिठाई का भोग लगाया जाता है। शैलपुत्री की पूजा करने से मनोकामना पूर्ण होने के साथ ही गृह क्लेश खत्म होता है। घर में सुख शांति आती है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग मंदिरों में और कुछ लोग अपने घरों में ही सात दिन और नौ दिन का चंडी पाठ करवा रहे हैं। वहीं बाजारों में लोगों की खूब भीड़ भाड़ रही। बाजारों में सामान की बिक्री भी खूब हुई। लोगों ने बाजार से सेब और अन्य फल खूब खरीदे।

नवरात्र में पूजा अर्चना करते लोग।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें