फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों से जाना व्यवस्थाओं को हाल

Sun, 17 Jul 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : file photo
विज्ञापन
कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर लक्ष्मणझूला स्थित डीएम कार्यालय में पौड़ी एडीएम ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में एडीएम ने संबंधित अधिकारियों से मेले के दौरान शिवभक्तों के लिए जुटाई गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसमें अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होने की बात कही।
विज्ञापन


शनिवार को पौड़ी एडीएम रामजीशरण शर्मा ने वन विभाग, जलसंस्थान, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक, पुलिस विभाग, ऊर्जा निगम समेत कई विभागीय अधिकारियों से मेले की तैयारियों के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि मेले में लाखों श्रद्धालु नीलकंठ धाम पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं जुटाना उनकी प्राथमिकता है। इस मौके पर एसडीएम गोपाल राम बिनवाल, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला, नीलकंठ मंदिर समिति अध्यक्ष धन सिंह राणा, यमकेश्वर ब्लॉक प्रमुख कृष्णा नेगी, ग्राम पंचायत तोली प्रधान रविंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।  

पौड़ी प्रशासन के बंद कमरों में सिमटी बैठकें
पौड़ी प्रशासन श्रावणमास कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर कितना सजग है, इसकी बानगी, नीलकंठ, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र को देखकर लगाया जा सकता है। क्षेत्र में शिवभक्तों के लिए जुटाई जाने वाली व्यवस्थाएं धरातल पर धूल फांक रही हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी व्यवस्थाएं ठीक होने का दावा कर रहा है। इसका खामियाजा श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं अव्यस्थाएं
- लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में गंदगी का अंबार
- लक्ष्मणझूला से स्वर्गाश्रम तक गंगा घाट असुरक्षित
- राम झूला और स्वर्गाश्रम पुल पर फैला अंधेरा
- नीलकंठ पैदल मार्ग पर पीने का पानी नहीं है
- नीलकंठ पैदल मार्ग पर शिवभक्तों के लिए जीर्णशीर्ण यात्री शेड
- नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के मुख्य बाजारों में घूम रहे आवारा जानवर की समस्या
- निकाय अंतर्गत परमार्थ निकेतन आश्रम से बाघखाला तक पथ प्रकाश की समस्या
- नीलकंठ मार्ग और पैदल मार्ग की बदहाल स्थिति
- नीलकंठ मंदिर परिसर मे ट्रांसफार्मर के आसपास सजी दुकानें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें