फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थ नगरी में दिखा बैंक कर्मियों की हड़ताल का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। ट्रेड यूनियन से जुड़े ऑल इंडिया बैंक रिटायर फेडरेशन एआईबीआरएफ और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यूएफबीयू के देशव्यापी हड़ताल के आह्वान का असर शुक्रवार को भी ऋषिकेश में देखने को मिला। अधिकांश बैंकों के कर्मचारियों ने इस हड़ताल में भाग लिया। इस दौरान कर्मियों ने क्षेत्र में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

बता दें, ट्रेड यूनियन ने न्यूनतम वेतन फार्मूला पर आधारित वेतन, भारत सरकार के ए श्रेणी कर्मचारियों के समान वेतन, चालू वेतनमान, पेंशन पुनर्निर्धारण, नई पेंशन योजना का उन्मूलन आदि मांगों के तहत 31 जनवरी और 1 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। पूर्व नियोजित हड़ताल के तहत शुक्रवार को बैंक कर्मी बड़ी संख्या में रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर एकत्र हुए। यहां से समस्त बैंक कर्मी हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर रैली के माध्यम से सड़कों पर निकले। रेलवे रोड के बाद देहरादून रोड और हरिद्वार रोड में खुले हुए समस्त बैंक बंद करवाए। इस दौरान सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों व वरिष्ठ नागरिकों ने प्रधानमंत्री को हस्ताक्षर माध्यम से ज्ञापन भी भेजा। केनरा बैंक के प्रबंधक शेखर जोशी ने कहा कि ट्रेड यूनियन मान्यता प्राप्त है और अपनी मांगों को मनवाना बैंक कर्मियों का अपना सांवैधानिक अधिकार है। इस हड़ताल के माध्यम से बैंक कर्मियों के साथ हो रहे भेदभाव से आमजन और केंद्र सरकार को अवगत कराने की कोशिश की जाएगी। बैंक कर्मी यूनियन के अध्यक्ष आकाश कुमार ने कहा कि प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहेगा। इसके तहत आसपास के क्षेत्रों गुमानीवाला, ढालवाला, 14 बीघा में स्थित बैंकों को भी बंद करवाया जाएगा। उन्होंने बड़ी से बड़ी संख्या में बैंक कर्मियों से इस हड़ताल में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें