फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 150 से अधिक छात्रों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालयों में जागरूकता फैलाती एम्स की टीम। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
एम्स के आयुष विभाग की ओर से राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 150 से अधिक छात्रों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई। बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में आयोजित शिविर में एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने बताया कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन व वैज्ञानिक पद्धति है। प्रो. वर्तिका सक्सेना ने बच्चों की पोषण संबंधी काउंसिलिंग की व उन्हें संतुलित दिनचर्या व आयुर्वेद पद्धति में स्ट्रेस से दूर रहने के उपायों के प्रति जागरूक किया। शिविर में फार्मासिस्ट अत्रेश उनियाल, नर्सिंग ऑफिसर नितेंद्र सारस्वत, सौरभ रावत, विद्यालय के प्रधानाचार्य ओपी जोशी, एके श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें