कुष्ठ कॉलोनी में जरूरत का सामान बांटते इनरव्हील क्लब के सदस्य।
- फोटो : RISHIKESH
इनरव्हील क्लब ने मुनिकीरेती स्थित कुष्ठ कॉलोनी में कुष्ठ रोगियों के संग धूमधाम से दीपावली मनाई। इस दौरान क्लब की ओर से कुष्ठ रोगियों को दैनिक जरूरत की सामग्री भी बांटी गई। क्लब की अध्यक्ष मीनू डंग ने कहा कि कुष्ठ रोगियों के संग दीपावली मनाकर क्लब के सभी सदस्यों को खुशी की अनुभूति हुई है। इस मौके पर क्लब की सदस्य सुशील राणा, आरती अग्रवाल, गीता धीर, ममता अग्रवाल, वर्षा खन्ना, हेमा गुलाटी, सविता शर्मा, वीना शर्मा, स्नेह जैन, अंजू मित्तल आदि मौजूद रहीं।