फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बीएएमएस की रिक्त सीटों पर मॉपअप राउंड काउंसिलिंग आज से

Mon, 16 Nov 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- 21 नवंबर को जारी होगी मेरिट सूची, 23 और 24 नवंबर को होगी भौतिक काउंसिलिंग
विज्ञापन

25 नवंबर तक पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया
ऋषिकेश। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस पाठ्यक्रम की खाली सीटों को भरने के लिए मॉपअप राउंड काउंसिलिंग की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विश्वविद्यालय में राज्य और अखिल भारतीय कोटे की मिलाकर करीब 565 सीटें खाली हैं। इन सीटों का कॉलेजवार विवरण सोमवार को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। मॉपअप राउंड के लिए मंगलवार यानी आज से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। 21 नवंबर को रात 11:30 बजे तक मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 23 नवंबर को आरक्षित श्रेणी और 24 नवंबर को अनारक्षित (राज्य कोटा व अखिल भारतीय कोटा) अभ्यर्थियों की भौतिक काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। सीटों का आवंटन विश्वविद्यालय के काउंसिलिंग बोर्ड की ओर से किया जाएगा और 25 नवंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

- मॉपअप राउंड के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। करीब 565 रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग कराई जाएगी। डॉ. एसके बरनवाल, कुलसचिव, उत्तराखंड आयुर्वेद विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें