सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनि की रेती ढालवाला की ओर से मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें गोल्डन कार्ड की खामियां दूर करने के लिए आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई। सभी पेंशनरों से आंदोलन के लिए तैयार रहने के अपील की गई।
संगठन के अध्यक्ष शूरबीर सिंह चौहान कि संगठन के सभी सदस्य 16 अक्तूबर को एसडीएम कार्यालय नरेंद्रनगर और 21 अक्तूबर को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के कार्यालय में ज्ञापन देंगे। कहा कि गोल्डन की विसंगतियों को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार को कई ज्ञापन दिए जा चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। संगठन के कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने कहा कि सभी पेंशनर्स लंबे समय तक आंदोलन के लिए तैयार रहें।
उन्होंने कहा कि जब तक गोल्डन कार्ड में ओपीडी निशुल्क नहीं हो जाती, निर्मल अस्पताल ऋषिकेश को गोल्डन कार्ड के पैनल पर नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में नए सदस्य गीता पुंडीर, नीलम सिंह, नूतन अग्रवाल को सदस्यता दिलाई गई। बैठक में शशि बंगवाल, चन्द्रा उनियाल, हदयराम सेमवाल, भगवती प्रसाद उनियाल, गोपाल दत्त खंडूड़ी, जयपाल सिंह नेगी, सूरतानंद पैन्यूली, गुरु प्रसाद, शांति उनियाल, रामेश्वर दयाल आदि उपस्थित रहे।