फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: छात्रावास की क्षमता 50 और रहती हैं 80 छात्राएं, किराए के भवन 70

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन





कालसी ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का उच्चीकरण तो कर दिया गया। लेकिन करीब एक साल से 70 छात्राएं किराए के भवन में रह रही हैं। वहीं 50 की क्षमता वाले पुराने भवन में 80 छात्राओं को रखा गया है। किराए के भवन में रह रही छात्राओं को कालसी चकराता मोटर मार्ग से होकर सुबह शाम भोजन के लिए 500 मीटर दूर पुराने छात्रावास में आना पड़ता है। स्कूल के लिए भी रोजाना करीब डेढ़ किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ती है।



वर्ष 2005 में कोरूवा में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बनाया गया था। छात्रावास में 50 छात्राओं को प्रवेश दिया गया था। वर्ष 2022-23 में छात्रावास का 12वीं तक उच्चीकरण कर दिया गया। स्थानीय लोगों की ओर से दान की गई पांच बीघा भूमि पर अप्रैल 2022 में निर्माण कार्य शुरू होना था। लेकिन करीब तीन महीने से निर्माण कार्य अधर में लटका रहा। जुलाई 2022 में करीब साढे चार करोड़ रुपये की लागत से 150 छात्राओं की क्षमता वाले छात्रावास के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया। मौजूद समय में छात्रावास में 150 छात्राएं हैं।
विज्ञापन




करीब एक साल से 70 छात्राएं कालसी चकराता मोटर मार्ग के पास एक किराए के भवन में रह रही है। किचन और डाइनिंग हॉल पुराने छात्रावास में हैं। छात्राओं को सुबह और शाम के भोजन के लिए पुराने छात्रावास में आना पड़ता है। कर्मचारी सुबह शाम छात्राओं को व्यवस्थित कर छात्रावास तक लाते हैं। शाम में छात्राओं को भोजन के लिए छात्रावास तक लाने के दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना रहता है।



वहीं पुराने छात्रावास में भी 80 छात्राएं रह रही। जबकि छात्रावास की क्षमता केवल 50 छात्राओं की है। यहां छात्राओं को रहने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर सभी छात्राएं राजकीय इंटर कॉलेज कोरूवा में पढ़ती हैं। स्कूल छात्रावास से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। छात्राएं रोजना पढ़ाई के लिए तीन किलोमीटर की दूरी तय करती है।





I14 महीने पूरे, अभी प्लास्टर और फिटिंग बाकीI



अनुबंध के अनुसार कार्यदायी एजेंसी को 15 महीने के भीतर छात्रावास का निर्माण करना है। भवन बनकर तैयार हो गया है। हालांकि अभी भवन का प्लास्टर, बिजली, पानी, सीवर लाइन आदि की फिटिंग बाकी है। अब निर्माण को पूरा करने के लिए केवल चार महीने शेष हैं।
विज्ञापन




I
I

Iवर्जन
I

I
I

Iबालिकाओं की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें व्यवस्थित कर पाना चुनौती होती है। बीच में कालसी-चकराता मोटर मार्ग होने के कारण छात्राओं को लाने ले जाने में परेशानी होती है। छात्रावास का निर्माण हो जाएगा तो छात्राओं को सुविधा होगी। - दीपमाला रावत, वार्डनI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें