फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की योजना से लहलहाएंगी फसलें

Tue, 26 Jul 2016 02:08 AM IST
नवीन नौटियाल /अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
नहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सिंचाई कृषि योजना से किसानों को संजीवनी मिलेगी। नहरों का जीर्णोद्धार होने से उनके खेतों तक पानी पहुंचेगा और सिंचाई के अभाव में दम तोड़ रही फसलें लहला उठेगी। सिंचाई विभाग ने योजना से क्षेत्र के किसानों को लाभान्वित करने के लिए शासन को दस करोड़ 66 लाख, 23 हजार के चार प्रस्ताव भेजे है।
विज्ञापन


किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने को केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सिंचाई कृषि योजना की शुरूआत की। योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मकसद हर खेत तक पानी पहुंचा किसानों को खुशहाल बनाना है। क्षेत्र में भट्टोंवाला, गुमानीवाला, खैरी-खुर्द, साहबवाला, रायवाला आदि जगहों नहरों की हालत दयनीय है। जिस कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। पीएम की इस योजना के शुरू होने से किसानों की उम्मीदें जवां हुई है।

कहां कितने बजट की दरकार
छिद्दरवाला, खदरी, गुलरानी आदि जगहों पर नहरों का जीर्णोद्घार और नवनिर्माण    4 करोड़ 49 लाख 85 हजार
खैरी-खुर्द, ठाकुरपुर, खैरी कलां आदि जगहों में नहरों का जीर्णोंद्घार और नवनिर्माण    1 करोड़ छह लाख 24 हजार
साहबनगर, डंड़ी, चगजोगीवाला आदि जगहों में नहरों का मरम्मतीकरण और नवनिर्माण     91 लाख 47 हजार
छिद्दवाला, भट्टोंवाला, गुमानीवाला, रायवाला आदि इलाकों में नहरों, गुलों का जीर्णोंद्घार और नवनिर्माण    4 करोड़ 18 लाख 67 हजार


कोट....
काफी लंबे समय से विभाग को बजट नहीं मिला है। जिसके कारण क्षेत्र में क्षतिग्रस्त कई नहरों और गूल का जीर्णोद्धार नहीं हो सका है। प्रधानमंत्री सिंचाई कृषि योजना के तहत शासन को चार अलग-अलग प्रस्ताव भेजे गए हैं। उम्मीद है कि शासन स्तर से बजट जल्द मिल जाएगा। बजट मिलने के बाद उक्त योजना के तहत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएम भट्ट, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग ऋषिकेश

किसानों में खुशी की लहर
किसान देवेंद्र नेगी, अरजिंदर सिंह, प्रदीप डिमरी आदि का कहना है कि खेतों तक सिंचाई की उचित व्यवस्था न होने से हर साल फसल का उत्पादन कम होता जा रहा है। किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री सिंचाई कृषि योजना की शुरूआत कर किसानों की भलाई का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें