फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश में मोबाइल एप ग्रीन रैबिट और ग्रो लॉच

विज्ञापन
10 इको फ्रैंडली परिवहन मोबाइल एप ग्रीन रैबिट और ग्रो को लांच करते कंपनी के पदाधिकारी - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश में उत्तराखंड का पहला इको फ्रेंडली परिवहन मोबाइल एप्प ग्रीन रैबिट और ग्रो लॉच किया गया। ई रिक्शा, ई बाइक, ऑटो रिक्शा, टैक्सी और कैब स्वामियों ने ग्रीन रैबिट और ग्रो मोबाइल एप्प के साथ अपने वाहनों का पंजीकरण कराया। यह यूजर फ्रेंडली मोबाइल एप्प कोई भी व्यक्ति गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त डाउन लोड कर सकता है।
विज्ञापन

उत्तराखंड ई रिक्शा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अनुज जैन सहित सौ से अधिक एसोसिएशन के सदस्यों ने मोबाइल एप्प पर वाहनों का पंजीकरण कराया। ग्रीन रैबिट एंड ग्रो नामक कंपनी इस मोबाइल एप्लिकेशन को उत्तराखंड के सभी प्रमुख शहरों लॉन्च करने की योजना बना रही है। मोबाइल एप्लिकेशन का उद्देश्य किफायती मूल्य पर शहर के अंदर जनता के लिए आवागमन आसान बनाता है। उपयोगकर्ता इस मोबाइल एप्प के माध्यम से ई रिक्शा, ई बाइक, टैक्सी व ऑटो रिक्शा पर सवारी करना चुन सकता है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल जैन ने कहा कि ग्रीन रैबिट और ग्रो मोबाइल एप्प लॉच करना इस त्योहारी सीजन में उत्तराखंड वासियों के लिए यह सबसे अच्छा उपहार है। इस अवसर पर ग्रीन रैबिट के संस्थापक मोहम्मद आसिफ, फूल अहमद, सौरभ शर्मा, राजीव शर्मा, पंकज शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें