जौलीग्रांट। क्षेत्रीय विधायक ने गैरसैंण सत्र के दौरान सदन में नियम 300 और 53 के तहत विधायक ने विकास से संबधित मुद्दे उठाए है। इनमें भानियावाला-थानो मार्ग चौड़ीकरण का मुद्दा भी शामिल है। इससे भानियावाला-थानो मार्ग चौड़ीकरण की आस जगी है। लंबे समय से क्षेत्रवासी करीब 50 वर्ष से अधिक पुराने इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग करते आ रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने गैरसैंण सत्र के दौरान भानियावाला-थानों मार्ग चौड़ीकरण के अलावा, शुगर मिल से धर्मूचक मार्ग, भानियावाला चौक से गणपति वेडिंग पॉइंट से आगे दो किलोमीटर तक सड़क के दोनों और कच्ची पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण, जोगीवाला से बद्रीपुर नवादा इंदरपुर चौक तक, शुगर मिल से बुल्लावाला इंटर कॉलेज, संगतियावाला बक्सरवाला तक आंतरिक मार्ग के दोनों तरफ कच्ची पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण किए जाने के विषय को नियम 300 के अंतर्गत सदन में रखा है।
वहीं पब्लिक इंटर कॉलेज का नाम उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा के नाम पर किए जाने विषयक को भी नियम 53 के अंतर्गत सदन में रखा गया है। विधायक गैरोला ने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से भानियावाला-थानो मार्ग चौड़ीकरण की मांग करते आ रहे हैं। वहीं पब्लिक इंटर कॉलेज का नाम भी पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा के नाम पर करने की मांग क्षेत्रवासी करते रहे हैं।