फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विधायक ने किया तीन सड़कों का लोकार्पण

Fri, 11 Sep 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। थानो में क्षेत्रीय विधायक निधि से निर्मित तीन सड़कों का लोकार्पण किया गया। वहीं, तलाई चक थानों में पंचायत भवन परिसर के लिए विधायक निधि से 6.45 लाख की लागत से निर्मित होने वाली चाहरदीवारी और टिन शेड का शिलान्यास भी किया गया। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि थानों में सड़कों, विद्यालयों, मार्गों और अन्य विकास कार्यों में करोड़ों रूपये के कार्य किए जा चुके हैं। हल्द्वाड़ी में करीब पचास वर्ष बाद लोनिवि के मार्ग को वित्तीय स्वीकृति मिली है। प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इस दौरान दीवान सिंह, मीना मनवाल, जयेंद्र सिंधवाल, प्रदीप सिंधवाल, लेखराज, हिमांशु पंवार, महिपाल कृषाली, अंकित तिवाड़ी, सुभाष मनवाल, राजेन्द्र सिंधवाल, दिवाकर तिवाड़ी, ममता राठौर, सुभाष, संदीप तिवाड़ी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें