ऋषिकेश। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने पटका पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं। शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा, विधिक सहायता, जनप्रतिनिधित्व सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं का योगदान समाज को नई दिशा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं के विकास का विषय नहीं, बल्कि एक सशक्त और समृद्ध समाज के निर्माण का आधार है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, अधिवक्ता आरती मित्तल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिवानी गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी नीरजा गोयल, महिला समूह संस्था से सीमा पयाल और विधिक सहायता के क्षेत्र में कार्य कर रहीं अधिवक्ता सारिका पुंडीर को सम्मानित किया गया।