ऋषिकेश। रेलवे रोड स्थित एक होटल में जिला युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन को धरातल पर मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने को लेकर चर्चा हुई। बुधवार को आयोजित बैठक में जिल प्रभारी उत्कर्ष वालिया ने कहा कि युवा कांग्रेस संघर्ष की पहचान रही है और युवाओं से जुड़े रोजगार व अधिकारों के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसकी जमीनी पकड़ है। इसलिए युवा कांग्रेस की पहुंच गांव, कस्बे और बूथ स्तर तक बढ़ाई जाएगी। सह प्रभारी वंदना राही ने कहा कि संगठन में युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। जिला अध्यक्ष गौरव भारती ने कहा कि जिला स्तर पर संगठन की गतिविधियों को गति दी जाएगी और कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे। जिला उपाध्यक्ष विशाल स्नेहा ने युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देकर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में यतीश सिंह, रवि थापा, हिमांशु कश्यप, केशव गोयल, अखिल गुड़ियाल, अर्जुन गौड़, अभिषेक वर्मा, विशाल भारती, नैतिक, आयुष थापा और साहिल थापा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।