जौलीग्रांट। भानियावाला के अठूरवाला आश्रम में डॉ.दुर्गेश आचार्य महाराज का अवतरण दिवस मनाया गया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन उत्तरकाशी स्थित आश्रम में गुरु पूजन और श्रीमद्भागवत कथा के साथ संपन्न होगा। इसी दिन अठूरवाला आश्रम में गुरु पूजन होगा। सहायक शासकीय अधिवक्ता एसएस खरोला ने बताया कि गुरुजी ने विश्व शांति और राष्ट्र निर्माण के लिए गुरु के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।