फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक को गैरहाजिर मिले तीन शिक्षक

Fri, 12 May 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
विज्ञापन
शिक्षा का हो रहा बंटाधार - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
क्षेत्र भ्रमण पर निकलीं विधायक खंडूड़ी ने बृहस्पतिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटा का औचक निरीक्षण किया, जहां तैनात तीनों शिक्षक गायब मिले। यमकेश्वर के खरदूणी में आयोजित बैठक के दौरान क्षेत्रीय विधायक रितु खंडूड़ी ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं।
विज्ञापन


इसके लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि संसाधनों के अभाव में यमकेश्वर से पलायन बढ़ा है। इस दौरान उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी कस्याली, राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय नालीखाल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय थनूर विद्यालयों का निरीक्षण भी किया।

बताया गया कि विद्यालय के दो शिक्षक अवकाश पर और एक शिक्षक चिकित्सा अवकाश पर हैं। निरीक्षण के दौरान शिक्षक नदारद मिले। इसके बाद विधायक ने मौके से बीईओ बेसिक शिक्षा, मुख्य शिक्षा अधिकारी और शिक्षा मंत्री से बातचीत की।
विज्ञापन


उपखंड शिक्षा अधिकारी की ओर से समीपवर्ती विद्यालय को व्यवस्था पर एक शिक्षक को पाटा विद्यालय में भेजने को कहा गया है। बैठक में जिला महामंत्री विजय लखेड़ा, मंडल अध्यक्ष विक्रम रौथाण, युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज नेगी, प्रकाश लखेड़ा, हेमंत सिंह राणा, दिनेश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें