फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ मइया के जयकारों से गूंजा त्रिवेणी घाट

Tue, 08 Nov 2016 02:00 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
त्रिवेणी घाट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आस्था के महापर्व छठ पूूजा के अवसर पर त्रिवेणी घाट में श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार की सुख-समृृद्धि की कामना की। सार्वजनिक छठ पूजन समिति की ओर से आयोजित सामूहिक छठ पूूजा कार्यक्रम में सुबह हवन-पूजन, छठ मइया की आरती हुई। इसके बाद मूर्ति विसर्जन के साथ पर्व संपन्न हो गया। इस दौरान गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन


सार्वजनिक छठ पूजा समिति की ओर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सुबह चार बजे हवन में आहुति देकर छठ माता का आह्वान किया। इसके बाद भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना के बाद सुबह 6:38 बजे सूर्य को अर्घ्य दिया गया। अर्घ्य देेने के बाद भगवान सूर्य और छठ माता की मूर्ति गंगा में विसर्जित की गई। समिति अध्यक्ष राम कृपाल गौतम ने आयोजन में सहयोग करने वाले नागेंद्र सिंह, दीन दयाल, जवाहर लाल त्रिपाठी, सुरेश तिवारी, सतीश दुबे, राजू गुप्ता, प्रमोद, परमेश्वर, राजपाल, चंद्रेश्वर यादव, मनीष, गिरीश राजभर, मनोज प्रसाद, मनु राजभर, जितेंद्र प्रसाद, राहुल को सम्मानित किया। आयोजन सपन्न होन के बाद सार्वजनिक छठ पूजन समिति ने त्रिवेणी घाट सफाई अभियान चलाया।

समिति कार्यकर्ताओं ने गंगा घाटों और छठ पूजन स्थल पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर सफाई की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, राहुल शर्मा, सचिन रावत, सुरेंद्र, अरविंद डिमरी, उमेश राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें