उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत से मुलाकात करते विस अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल से उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. धन सिंह रावत ने संपूर्ण प्रदेश में छात्र-छात्राओं के हितों के लिए 14 सूत्रीय कार्ययोजना तैयार कर हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया है।
अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के सभी महाविद्यालय में ई- ग्रंथावली, शत-प्रतिशत महाविद्यालयों में फर्नीचर, सभी महाविद्यालय में प्राचार्य एवं प्राध्यापकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, इंफॉर्मेशन तकनीकी से सभी महाविद्यालयों को संचार के माध्यमों से जोड़ना आदि तमाम ऐसे कार्य हुए हैं, जिसका लाभ छात्रों को लाभ होगा। इस अवसर पर अग्रवाल ने ललित मोहन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों के हित में किए जा रहे कार्यों को लेकर भी उच्च शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने प्रदेश के विकास एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के हितों के लिए किए जा रहे कार्यों से उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया।