राज्य सैनिक किसान एकता मंच के पदाधिकारियों ने शुगर मिल डोईवाला के उच्चीकरण की मांग को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। कोश्यारी को ज्ञापन देकर मिल के आधुनिकीकरण की मांग की।
सोमवार को मंच के पदाधिकारी पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले। पदाधिकारियों ने बताया कि बीते गन्ना पेराई सत्र में मिल ने अच्छे परिणाम दिए है। कोश्यारी ने सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान मंच अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राणा, महासचिव दरपान बोरा, संरक्षक उदयचंद पाल, प्रेम सिंह पांचाल, कपिल के अलावा प्रवक्ता सुमेरचंद रवि आदि रहे।
वहीं, मंच के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के आवास पर जाकर कुशलक्षेम पूछी। पूर्व सीएम से भी शुगर मिल के उच्चीकरण कराए जाने की मांग की। वहीं, सुबह मंच कार्यकर्ताओं ने सुसवा नदी क्षेत्र को प्रदूषणमुक्त बनाने के अभियान में आम लोगों से सहयोग देने की अपील की। कहा कि देहरादून शहर की गंदगी सुसवा नदी में आ रही है। जिससे लोगों को दिक्कतें हो रही है।