डोईवाला। परवादून बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सिविल न्यायालय डोईवाला परिसर में पौधरोपण किया गया। अधिवक्ताओं ने पर्यावरण को संरक्षित करने में हर स्तर पर सहयोग देने की शपथ ली। बुधवार को आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में सिविल न्यायाधीश डोईवाला विशाल वशिष्ठ ने अधिवक्ताओं और अन्य लोगों के साथ परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों को लगाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सामूहिक पहल की जरूरत है। परवादून बार एसोसिएशन सचिव मनोहर सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण को बचाना ही सबसे बड़ी चुनौती है। बढ़ता प्रदूषण मानवीय अस्तित्व पर खतरा बन रहा है। इस मौके पर सभासद मनीष धीमान, महेश कुमार लोधी, अरुण कुमार, मनीष धीमान, जैकब खान, व्योम गोयल, राहुल बिष्ट, महताब आलम, निधि लोधी, आशुतोष भट्ट, स्वर्णलता, प्रशांत खत्री, कविता बोहरा आदि मौजूद रहे। संवाद