फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रामचरण पूजा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला अंतर्गत शीशमझाड़ी स्थित ईश्वर आश्रम में रामचरण पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतिभाग किया। ईश्वर आश्रम के संस्थापक महामंडलेश्वर ईश्वरदास की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आश्रम परिसर में रामचरण पूजा की गई, जिसमें स्थानीय भक्तों के अलावा आसपास के गांवों और शहरों से भी श्रद्धालु शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि भगवान राम केवल एक राजा नहीं, बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उनके चरणों की पूजा करना आत्म शुद्धि का मार्ग है। कार्यक्रम में जगतगुरु उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य, द्वाराचार्य जगद्गुरु स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य, महंत रवि प्रपन्नाचार्य आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें