फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड को शिफ्ट करने के लिए कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सभा गुमानीवाला, गुलरानी, रुषाफार्म, अमितग्राम, माया मार्केट और गुज्जर बस्ती क्षेत्र के लोगों ने लालपानी में ट्रंचिंग ग्राउंड शिफ्ट करने की मांग की है। इस बाबत स्थानीय जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने वित्त एवं विधायी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि नगर निगम ने लालपानी बीट में ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए जो भूमि चयनित की गई है, वह केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइड लाइन के विपरीत है। ट्रंचिंग ग्राउंड आबादी क्षेत्र से लगा हुआ है। यदि भविष्य में गोविंद नगर से ट्रंचिंग ग्राउंड को लालपानी बीट में शिफ्ट किया जाता है तो स्थानीय निवासियों को प्रदूषण से जनित रोग, दुर्गंध की समस्या का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने लालपानी ट्रंचिंग ग्राउंड को आबादी क्षेत्र से तीन किलोमीटर दूर सौ फुटी में स्थानांतरित करने की मांग की। वित्त एवं विधायी मंत्री की ओर से आश्वासन दिया गया तो इस समस्या का समाधान करने के लिए विभागीय अधिकारियों से वार्ता करेंगे। जो भी उचित होगा किया जाएगा। इस अवसर पर मानवेंद्र कंडारी, संदीप कुड़ियाल, पार्षद बीरेंद्र रमोला पार्षद, पार्षद सुरेंद्र मोघा, रणजीत थापा, नत्थी लाल सेमवाल, लाल सिंह बोरा, सुंदर जीना, विजय सकलानी, बसीर, पारो देवी, अनीता नैथानी, मोहनी देवी, विमला देवी, लता देवी, बबलू, हनीफ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें