फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: तंबाकू का सेवन रोकने के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएं निकाय

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला।
विज्ञापन

नगर पालिका के सभागार में तंबाकू के सेवन को रोकने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नगर निकायों की सकारात्मक भूमिका सुनिश्चित किए जाने पर विचार विमर्श किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में तंबाकू नियंत्रण उपायों को विशेषकर तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग के प्रभावी क्रियान्वयन को सुदृढ़ बनाना था। कार्यशाला को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य संरक्षण में नगर निकायों की भूमिका महत्वपूर्ण है। शहर में तंबाकू विक्रेता लाईसेंसिंग लागू की करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे नियंत्रण में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि तंबाकू नियंत्रण के लिए जो जरूरी होगा उसका क्रियान्वयन नगर पालिका करेगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने कहा कि तंबाकू के दुष्प्रभावों से नागरिकों को बचाने के लिए पालिका जल्द ठोस कार्ययोजना भी तैयार करेगी। जिला सलाहकार अर्चना कंडवाल ने विभिन्न जानकारियां कार्यशाला के माध्यम से साझा की। कार्यशाला में डॉ. सोनम, अजीत जस्सर, सचिन सिंह रावत, अवतार सिंह सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें