- समय पर वेतन जारी करने, बकाया वेतन जारी करने
- सेवानिवृत कर्मचारियों बकाया भुगतान की कर रहे मांग
ऋषिक्रेश। दो माह का लंबित वेतन जारी करने, हर माह की सात तारीख तक वेतन भुगतान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाये का भुगतान करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सदस्य आज कार्य बहिष्कार करेंगे। यूनियन के सदस्य सुबह नौ बजे ऋषिकेश से अलग-अलग बसों के माध्यम से देहरादून आईएसबीटी पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। शाखा मंत्री संदीप कश्यप ने बताया कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। इसके अलावा बसों के पर्याप्त स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराने और चालकों-परिचालकों की कमी दूर करने की भी मांग की जाएगी।