ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला रोड स्थित मधुबन आश्रम में देवड़ौली विरासतिया शोभायात्रा समिति की बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2027 अर्ध कुंभ मेले के संबंध में चर्चा की गई और देवडोलियों के साही स्नान के संबंध में विचार विमर्श कर तिथि निर्धारित की गई। बैठक में बंशीधर पोखरियाल, हर्ष मणि, गजेंद्र कंडियाल, द्वारिका प्रसाद भट्ट, आचार्य रमेश पेन्युली, भगवान सिंह रंगड़, विशाल मणि पेन्युली, महिपाल सिंह बिष्ट, द्वारिका बिष्ट, शिवप्रसाद चमोली आदि उपस्थित रहे।