फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सावन सेलिब्रेशन में मीना राणा की प्रस्तुतियों ने किया झूमने पर मजबूर

Mon, 10 Aug 2026 07:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। मातृशक्ति अठूरवाला की ओर से भानियावाला में आयोजित सावन सेलिब्रेशन और तीज उत्सव में क्षेत्र की महिलाओं और किशोरियों ने भाग लिया। इस दौरान लोक गायिका मीना राणा की प्रस्तुतियों ने सावन सेलिब्रेशन में समां बांध दिया। कार्यक्रम में मीनाक्षी बिष्ट सावन क्वीन चुनीं गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। विधायक ने कहा कि अपनी बोली भाषा और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम लोगों के मन में अलग छाप छोड़ते हैं। लोक गायिका मीना राणा की एक के बाद एक गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति पर महिलाएं झूमने लगीं। महिलाओं की ओर से समूह नृत्य, गढ़वाली काव्य पाठ और हॉस्य प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ मेहंदी प्रतियोगिता तथा विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। अंबिका रावत सावन क्वीन में फर्स्ट रनर-अप रही जबकि अंजू जोशी और रक्षा पंत संयुक्त रूप से सेकंड रनर-अप रही। मेहंदी प्रतियोगिता में ऋतु डबराल विजेता रहीं। महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में अन्नू रावत की टीम ने जीत हासिल की।
कार्यक्रम संयोजक डॉ ममता कुंवर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य गृहणियों और किशोरियों को घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ ही लोक संस्कृति से जोड़कर सुखद एहसास करवाना था। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, सभासद, ईश्वर रौथाण, संदीप नेगी, डॉ कल्पना राणा, प्रदीप नेगी, रणजीत गुसाईं, पुरुषोत्तम डोभाल, चंद्रवल्लभ लखेड़ा, संजय चमोली, राजेश कुंवर, शोभा गुसाईं, सुमन गुसाईं, मधु डोभाल, बबीता पंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें