फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण व स्ट्रीट लाइट लगाने को मेयर से लगाई गुहार

विज्ञापन
मेयर को ज्ञापन देती पार्षद सुंदरी कंडवाल। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
नगर निगम के वार्ड 30 में मीरानगर वासियों ने गली नंबर चार में सड़क निर्माण करने व स्ट्रीट लाइट लगाने की मेयर अनिता ममगाईं से गुहार लगाई है। बुधवार को पार्षद सुंदरी कंडवाल के नेतृत्व में मीरानगर वासियों ने नगर निगम कार्यालय में मेयर अनिता ममगाईं को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड 30 मीरानगर के गली चार में सड़क हालत बेहद खराब हो चुकी है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा इस गली की सभी स्ट्रीट लाइटें भी खराब हो चुकी हैं। एक तरफ सड़क की बदहाल स्थिति और ऊपर से स्ट्रीट लाइट का होना लोगों को आवागमन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। जबकि वार्ड की समस्या को नगर निगम बोर्ड में भी रखा चुका है। उन्होंने मेयर से सड़क निर्माण करने व गली में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। इस पर पर मेयर ने जल्द ही सड़क निर्माण व स्ट्रीट लाइट लगाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में पदम सिंह, लक्ष्मी देवी, वीर सिंह पयाल, प्रेम सिंह चौहान, दयाल सिंह, दमयंती लखेड़ा, कांता प्रसाद, कृपाल सिंह, नवीन भट्ट, अजय धस्माना, सज्जन कुमार, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें