फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को मेयर ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
चंद्रभागा के समीप भैरव कॉलोनी में बाढ़ग्रस्त लोगों को राशन वितरित करती मेयर अनीता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। चंद्रभागा नदी से सटे भैरव कॉलोनी क्षेत्र में बारिश से हुए नुकसान का मेयर अनीता ममगाईं ने निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर ने पीड़ितों से मुलाकात कर प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मेयर की ओर से बाढ़ पीड़ित परिवारों को राशन किट वितरित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान मेयर ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही ऋषिकेश में भी बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। विभिन्न स्थानों पर हुए जलभराव की वजह से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। निगम की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में बारिश से हुए नुकसान पर नजर बनाए हुए हैं। प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जाएगी। इसके लिए उन्हें शासन-प्रशासन से हर संभव मुआवजा दिलाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर नायब तहसीलदार विजयपाल सिंह चौहान, शकुंतला शर्मा, सतीश जोशी, अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, ओमप्रकाश शर्मा थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें