फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने संजय झील के पास हो रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

विज्ञापन
01 हरिद्वार रोड स्थित संजय झील का निरीक्षण करती मेयर अनीता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
संजय झील के आसपास वन विभाग की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्य का मेयर अनीता ममगाईं ने वन क्षेत्राधिकारी के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संजय झील के पास वन विभाग की ओर से बनाए गए जोगिंग प्वाइंट और यहां पर लगाई जा रही बेंचों का निरीक्षण किया। मेयर ने कहा कि जल्द ही रंभा नदी का यह स्थल शहर के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में पहचाना जाएगा। यहां पर योग, ध्यान एवं आध्यात्मिक शांति के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ेगी। बच्चों के साथ पिकनिक और सैर सपाटा करने वालों के लिए भी यह प्रमुख आर्कषण का केंद्र साबित होगा। संजय झील प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए दस लाख की राशि से तत्काल डीपीआर तैयार करने की मांग भी की गई थी। अब यह महत्वाकांक्षी योजना साकार होने लगी है। मेयर ने कहा कि इस रंभा कुंड का जिक्र स्कंदपुराण में किया गया है। यह स्थल रंभा कुंड के नाम से पहचाना जाए इसके लिए विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव दिया गया है।
इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन सिंह नेगी, सुनील उनियाल, पूरण पंवार, पवन शर्मा, राकेश पाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें