फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: लेफ्टिनेंट बने यश को मेयर ने दी शुभकामनाएं

Sat, 12 Sep 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट बने यश को मेयर ने दी शुभकामनाएं
विज्ञापन

ऋषिकेश। तीर्थनगरी के यश उप्पल ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर शहर और परिवार का गौरव बढ़ाया है। नगर निगम पार्षद सिमरन उप्पल के भतीजे यश उप्पल के सेना में अधिकारी बनने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। यश उप्पल की इस उपलब्धि पर मेयर शंभू पासवान ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में चयन होना परिवार के साथ-साथ पूरे ऋषिकेश के लिए गर्व और सम्मान की बात है। मेयर ने कहा कि भारतीय सेना देश की सुरक्षा, संप्रभुता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें