ऋषिकेश। अखिल भारतीय राजभर संगठन उत्तराखंड की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी ने कार्यालय में पूर्व मेयर अनिता ममगाईं से शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर राजभर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नई कार्यकारिणी के गठन की जानकारी दी और संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। पूर्व मेयर अनिता ममगाईं ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राजभर संगठन समाज के युवाओं को संगठित कर उन्हें शिक्षा और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहा है। युवाओं को राष्ट्रीय वीर सोहेलदेव महाराज के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान देना चाहिए। इस दौरान प्रदेश महासचिव दीनदयाल राजभर, देहरादून जिला अध्यक्ष मारकंडे राजभर, राष्ट्रीय महासचिव अच्छे लाल राजभर, मन्नू राजभर, छोटे लाल राजभर, राजेश कोटियाल, आशु अरोड़ा, गौरव कैंथोला, पवन शर्मा, शिवम गर्ग, अक्षय खैरवाल आदि उपस्थित रहे।