मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि यदि गोविंदनगर स्थित डंपिंग जोन में नया कूड़ा डालना बंद हो जाए तो वह 10 दिन के भीतर डंपिंग जोन में जमा कूड़ा साफ करवा देंगी। कहा कि लगातार डंपिंग जोन में कूड़ा गिरने से उसका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। जिससे आसपास के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
सोमवार को मेयर अनीता ममगाईं ने पत्रकारों से कहा कि शहर के बीचों बीच से डंपिंग जोन हटाने के लिए लगातार प्रयास किया और जिससे काफी कूड़ा साफ हुआ है। कहा कि स्थायी समाधान न होने तक यहां का कूड़ा नगर निगम हरिद्वार के सराय स्थित प्रोसेसिंग प्लांट भेजे जाने के लिए शहरी विकास विभाग से पत्राचार किया था। जिस पर विभाग के सचिव ने निदेशक को आख्या प्राप्त करने को भी कहा था। मेयर ने कहा कि चौक-चौराहों का सौदर्यीकरण किया गया। शहर भर में करीब 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।
ऋषिकेश के नए रेलवे स्टेशन का नाम योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन कराया। गंगा अवलोकन केंद्र बनाया गया है। कूड़ा उठान के लिए प्रत्येक वार्ड में वाहन लगाए गए है। सभी घरों में गीले व सूखे कूड़े के लिए अलग-अलग कूड़े दान दिए गए हैं। कहा कि नगर निगम परिसर में 85 करोड़ की लागत से बहुमंजिला भवन बगेगा। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित हो चुका है। इस भवन में सभी विभागों के कार्यालय, एटीएम सहित 800 वाहनों के पार्किंग की सुविधा होगी।