फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जल्द मिलेंगी कई सुविधाएं

Sat, 15 Apr 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /डोईवाला।
विज्ञापन
एयरपोर्ट - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जल्द फ्लाईट इंफॉरमेशन सिस्टम, कॉमन यूजर टर्मिनल इक्यूपमेंट और कॉमन यूजर सेल्फ सर्विस जैसी सुविधाएं मिलने लगेंगी। एयरपोर्ट पर सुविधाओं को बढ़ाने के लिए तेजी से काम हो रहा है। अगस्त तक एयरपोर्ट पर सुविधाओं को देने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


        
देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हवाई सेवा लेने वाले यात्रियों की संख्या में खासी बढ़ोत्तरी होने से एयरपोर्ट प्रशासन अब यात्रियों को हवाई अड्डे पर कई सुविधाएं उपलब्ध कराने जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से एफआईडीएस, सीयूटीई और सीयूएसएस आदि सुविधाएं प्रमुख हैं।

फ्लाईट इंफॉरमेशन डिस्पले सिस्टम से फ्लाईटों की जानकारी देने के लिए टर्मिनल पर स्क्रीन लगायी जाएगी। वहीं कॉमन यूजर टर्मिनल इक्यूपमेंट और कॉमन यूजर सेल्फ सर्विस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन



 एयरपोर्ट मैनेजर नितिन कादियान ने बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना एयरपोर्ट प्रशासन की प्राथमिकता में है। अगस्त माह तक एआईडीएस,सीयूएसएस, सीयूटीई आदि सुविधाएं शुरू करना प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें