फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

Wed, 29 Apr 2026 02:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीत नगर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। व्यक्ति का शव कमरे में पड़ा मिला। पुलिस प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का मानकर जांच कर रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक देवव्रत जोशी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा 108 को सूचना मिली कि किसी व्यक्ति ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। सूचना मिलने के बाद रायवाला चीता पुलिस प्रतीत नगर इंटर कॉलेज सड़क पर पहुंची। मकान का एक कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो व्यक्ति कमरे के फर्श पर पड़ा हुआ है जिसके गले में काले रंग की तार लिपटी हुई थी। तार का एक हिस्सा सीलिंग फैन से बंधा हुआ था। मृतक की पहचान सुनील कुकरेती (45) पुत्र ललित कुकरेती के रूप में हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें