फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 23 सीटर बस को बना दिया 30 सीटर, चालान

Wed, 29 Apr 2026 02:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन कार्ड बनाने के दौरान एक बस पकड़ में आई। बस कागजों में 23 सीट में पास थी। बस पर 30 सीट लगी मिली। परिवहन विभाग की ओर से बस का चालान कर बिना ग्रीन कार्ड बनाए वापस भेज दिया गया। एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह कटारिया ने बताया कि मंगलवार को एक बस ग्रीन कार्ड बनाने के लिए हरिद्वार से एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय परिसर में पहुंची। दमन द्वीप राज्य की इस बस में 30 सीटें लगी थीं। जब प्राविधिक निरीक्षक प्रदीप रौथाण ने बस के कागजों की जांच की तो बस 23 सीट में पास मिली। सात सीटें अतिरिक्त लगाई गई थीं। बस चालक की ओर से यात्रियों को किसी होटल में ठहराया गया था। इस दौरान बस का चालान काटकर वापस भेजा गया। ग्रीन कार्ड नहीं बनाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें