अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उड़ान स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चे।
- फोटो : RISHIKESH
उड़ान फाउंडेशन की ओर से निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्कूली बालिकाओं व महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. राजे नेगी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तीकरण और उन्हें उनके अधिकार प्रदान करने में मदद करना है। इससे वह आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें और अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में युवतियों को कम उम्र में शादी करने के लिए भी दबाव नहीं डाला जा रहा है। महिला जागरूकता के लिए कई आंदोलनों का विस्तार हुआ है। इन आंदोलनों में किशोरियों का बाल विवाह, शिक्षा असमानता, लिंग आधारित हिंसा, जलवायु परिवर्तन, आत्म-सम्मान, और लड़कियों के अधिकारों से संबंधित मुद्दों से निपटकर साबित कर रही हैं। इस अवसर पर रमेश लिंगवाल, प्रिया क्षेत्री, मीनाक्षी राणा, मनीषा गुनसोला, मंजू देवी, आशुतोष कुड़ियाल आदि मौजूद थे।