फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब ने लिया बीमार पशुओं इलाज का संकल्प

विज्ञापन
निराश्रित बीमार पशुओ के इलाज के लिए संस्था को दवाईया भेंट करते लायंस क्लब रायल के पदाधिकारी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश ने निराश्रित बीमार पशुओं के इलाज के लिए गार्जियन ऑफ द वाइसलेस संस्था के साथ काम करेगा। इससे पहले क्लब बीते डेढ़ साल से गायों को हरा चारा खिलाने की सेवा कर रहा था। लायंस क्लब ऋषिकेश ने बुधवार को गार्जियन ऑफ द वाइसलेस संस्था को निराश्रित पशुओं के इलाज के लिए दवाएं भेंट की।
विज्ञापन

लायंस क्लब ऋषिकेश के सदस्यों ने बीमार पशुओं के इलाज का संकल्प लेकर नया सेवाकार्य शुरू किया है। क्लब के मीडिया प्रभारी लायन सुमित चोपड़ा और क्लब उपाध्यक्ष लायन मयंक गुप्ता बताया कि ऋषिकेश में कई संस्थाएं नियमित रूप से निराश्रित पशुओं के इलाज जैसा बड़ा सेवा कार्य कर रही हैं। लेकिन लंबे समय गार्जियन ऑफ द वाइसलेस संस्था निराश्रित बीमार पशुओं के इलाज के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अब लायंस क्लब संस्था के साथ मिलकर बेजुबान पशुओं के इलाज के सेवा कार्य का आगे बढ़ाएगा। क्लब के अध्यक्ष लायन हिमांशु अरोड़ा ने बताया की अक्सर निराश्रित पशुओं के इलाज में दवाइयों और पैसों की कमी आड़े आती है। इसलिए क्लब ने संस्था को नियमित दवा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। इस दौरान धीरज मखीजा, अभिनव गोयल, अंकुर अग्रवाल, हिमांशु अरोड़ा, मयंक गुप्ता, सुमित चोपड़ा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें