फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गुलदार ने गाय को मार डाला

Wed, 07 Jan 2026 01:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यमकेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बूंगा के गोदी गांव में 5 जनवरी देररात गुलदार ने गोशाला का दरवाजा तोड़कर खूंटे में बंधी गाय को मार दिया। मंगलवार को वन विभाग की टीम सूचना मिलते ही गांव पहुंची और मुआवजे की प्रकिया पूरी की।



सीमा देवी ने बताया कि सोमवार रात गुलदार ने उनकी गोशाला में बंधी गाय को मार दिया। घटना की जानकारी उन्हें तब मिली, जब गुलदार गाय को घसीटकर गोशाला से बाहर लाया। तब तक गुलदार ने गाय का आधा हिस्सा खा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि कि इस क्षेत्र में गुलदार की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लोगों को दिन में गुलदार दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों के पालतू पशुओं को गुलदार लगातार शिकार बना रहे हैं। अब ग्रामीणों को जान का डर सताने लगा है। उन्होंने प्रशासन से गुलदारों को पकड़कर नसबंदी करने की मांग की है। वन विभाग लालढांग रेंज के फेडवा बीट से वन आरक्षी पंकज कुमार गोदी गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि वन विभाग की ओर से विभागीय प्रक्रिया कर मुआवजे की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें