फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कैबिनेट मंत्री ने गुलदार के हमले में घायल महिला का हाल जाना

Fri, 12 Dec 2025 02:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
एम्स में गुलदार के हमले से घायल महिला का हालचाल जानते पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज।स्रोत-एम्स प्र
विज्ञापन

विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने एम्स आकर गुलदार के हमले में घायल पौड़ी की महिला का हालचाल जाना। कैबिनेट मंत्री ने उपचार के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी ली। महिला को एयरलिफ्ट कर एम्स लाया गया था। जहां उसे उपचार के लिए ट्राॅमा आईसीयू में भर्ती किया गया है।



बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एम्स पहुंचे। उन्होंने यहां ट्राॅमा आईसीयू में भर्ती पौड़ी गढ़वाल के पोखरा क्षेत्र निवासी महिला कंचन नेगी (29) से मुलाकात कर चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने मंत्री को बताया कि घायल महिला गंभीर स्थिति में एम्स पंहुची है और स्थिति नाजुक देखते हुए उसे ट्राॅमा आईसीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राॅमा सर्जरी के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम महिला का सघन इलाज कर रही है और बराबर निगरानी रख रही है। चिकित्सकों ने बताया कि गुलदार के हमले से महिला के गले में भोजन और सांस की नली में गहरे घाव हैं। कैबिनेट मंत्री ने परिजनों को इलाज से संबंधित सभी जरूरी मदद करवाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान ट्राॅमा सर्जन डाॅ. नीरज कुमार, डाॅ. रूबी कटारिया और संस्थान के पीआरओ संदीप कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें