फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चाचा की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने के बाद वापस लौटे अखिलेश

Thu, 16 Jan 2025 01:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अपने चाचा राजपाल सिंह यादव की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एयरपोर्ट से लखनऊ लौट गए।

अखिलेश यादव अपने परिजनों के साथ चाचा की अस्थियां लेकर लखनऊ से इंडिगो की फ्लाइट से मंगलवार को देहरादून पहुंचे थे। जहां से वो हरिद्वार चले गए। हरिद्वार में परिजनों के साथ चाचा की अस्थियां विसर्जित करने के बाद अखिलेश यादव और राजेंद्र चौधरी दून एयरपोर्ट से करीब 4:40 बजे इंडिगो की उड़ान से लखनऊ रवाना हुए। सपा नेता फुरकान अहमद कुरैशी ने कहा कि हरिद्वार से अखिलेश के अन्य परिजन रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, तेज प्रताप यादव, धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव आदि कार से लखनऊ रवाना हुए। कहा कि एयरपोर्ट पर अखिलेश ने सपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें