I
I
I
I- ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट का हवाला देकर परिवहन विभाग ने कहा रोकना संभव नहीं
I
I- ट्रांसपाेर्टरों ने पिछले साल की थी मांग, रोटेशन में संचालित होती हैं नौ कंपनियों की बसेंI
पिछले साल ट्रांसपोर्टरों ने रोटेशन से बाहर संचालित होने वाली बसों का संचालन रोकने की मांग की थी। लेकिन परिवहन विभाग ने ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की बात कहकर इन बसों पर कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है।
चारधाम यात्रा रोटेशन में जीएमओयू, टीजीएमओसी, यातायात एवं पर्यटन विकास सहकारी संघ, गढ़वाल मंडल कांटेक्ट कैरिज, रूपकुंड पर्यटन विकास समिति, सीमांत सहकारी संघ, दून वैली, गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय सहकारी समिति और रामनगर यूजर्स की बसों की संचालन होता है।
इससे अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, हरियाणा और जम्मू कश्मीर की 250 बसों का संचालन रोटेशन के बाहर होता है। पिछले साल चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले आरटीओ के साथ हुई बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने इन बसों का संचालन रोकने की मांग की थी। लेकिन यात्रा शुुरू होने के बाद परिवहन विभाग इन बसों को रोक नहीं पाया। ट्रांसपोर्टरों का कहना था कि रोटेशन से बाहर संचालित होने से इन बसों के कारण ट्रांसपोर्टरों को नुकसान होता है।
I
I
I- ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली बसें कहीं संचालित हो सकती हैं। बाहरी राज्यों की जो बसें चारधाम यात्रा पर जाती हैं उनका ऋषिकेश में ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड बनाया जाता है। उन बसों को रोका जाना संभव नहीं है। मार्च में चारधाम यात्रा को लेकर होने वाली बैठक में इस बात को साफ किया जाएगा। - मोहित कोठारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ऋषिकेशI