फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: केवि अपर कैंप देहरादून ने जीता खो-खो का फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय रायवाला में 52वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आठ केंद्रीय विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर 14 खो-खो बालिका वर्ग का खिताब केवि अपर कैंप देहरादून ने जीता।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबला केवि अपर कैंप देहरादून और केवि रायवाला के बीच खेला गया। इसमें केवि अपर कैंप देहरादून ने जीत दर्जकर स्वर्ण पदक जीता। केवि रायवाला को रजत पदक मिला। वहीं केवि न्यू टिहरी टाउन ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता। विद्यालय के प्राचार्य रमेश शर्मा ने मेडल पहनाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान खेल शिक्षक मनमोहन सिंह नेगी, नागेश राजपूत, विक्रम सिंह, मीनाक्षी नेगी, निखिल, चमन सिंह, त्रिलोक सिंह, आशा नैथानी, किशन लाल सारस्वत, एसके बाजपेयी, रामचंद्र रावत, कविता रानी, गीतांजलि, अलका नेगी, राजेश भट्ट, जेएस रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें