गंगा वाटिका मुनि की रेती निवासी और डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गुमानीवाला के सीबीएसई इंटरमीडिएट के छात्र कुशाग्र सेन ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर प्रदेश और ऋषिकेश का नाम रोशन किया है। कुशाग्र सेन ने बताया कि उनके गणित विषय में 98, एकाउंटेंसी में 99, अंग्रेजी में 99, योग में 98 और बिजनेस स्टडी में 100 अंक हैं।
कुशाग्र ने बताया कि उनका लक्ष्य फाइनेंस सेक्टर में जाना है। इसके लिए वह मेहनत में जुट गए हैं। उनके पिता किंगशुक सेन इंजीनियर हैं। मां हिमानी सेन डीएसबी में एचओडी हैं। बताया कि उन्होंने सेल्फ स्टडी से यह मुकाम हासिल किया है। कहा यह उनकी एक दिन में दो से चार घंटे की मेहनत का फल है। उन्होंने इसका श्रेय माता-पिता के अलावा शिक्षक विजय, हरिओम और सीमा को दिया। उन्होंने बताया कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए अपने लक्ष्य पर फोकस रखो। तभी आपको मंजिल मिलेगी।