वीरभद्र स्थित गली नंबर दस के एक घर में किंग कोबरा दिखाई देने से लोगों में खलबली मच गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद किंग कोबरा को पकड़ लिया। बाद में वन विभाग ने उसे जंगल में छोड़ दिया।
ऋषिकेश वन रेंज अधिकारी गंगा सागर नौटियाल ने बताया कि रविवार सुबह वीरभद्र गली नंबर दस कंचन चौधरी महिला के घर पर जूते के रैक में किंग कोबरा दिखाई देने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे सांप विशेषज्ञ डॉ. बावर सिद्दकी ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा। उन्होंने बताया कि सर्प करीब 12 फुट लंबा था। वह किंग कोबरा प्रजाति का था। रेंज अधिकारी ने बताया कि सांप को जंगल में छोड़ दिया गया है।